दालों की स्टॉक सीमा तय करने का विरोध: व्यापारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, मंडियों में पसरा रहा सन्नाटा - News Summed Up

दालों की स्टॉक सीमा तय करने का विरोध: व्यापारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, मंडियों में पसरा रहा सन्नाटा


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurTwo day Strike Of Traders Started, There Was Silence In The Mandisदालों की स्टॉक सीमा तय करने का विरोध: व्यापारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, मंडियों में पसरा रहा सन्नाटाजोधपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर में मंगलवार को जीरा मंडी में पसरा सन्नाटा।केन्द्र सरकार की तरफ से दालों की स्टॉक सीमा तय करने के विरोध में प्रदेशव्यापी आह्वान के समर्थन में मंगलवार को जोधपुर की सभी प्रमुख मंडियां बंद रही। मंडियों में आज सन्नाटा पसरा रहा। दो दिवसीय इस हड़ताल के कारण जोधपुर में करीब सौ सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित होने के आसार है।जोधपुर में आज मंडोर व बासनी मंडी के अलावा जीरा मंडी में भी कारोबार नहीं हुआ। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि राजस्थान जैसे प्रदेश में वैसे ही दालों में सरप्लस चल रहे है। यहां 28 लाख टन चना, 15 लाख टन मूंग, एक लाख टन उड़द, 3 से 5 लाख टन के करीब मोठ, पचास हजार टन चौला, दस हजार टन अरहर की पैदावार होती है। इसमें से राजस्थान में महज पच्चीस फीसदी की ही खपत हो पाती है। केन्द्र सरकार दालों के भाव का हवाला दे रही है। जबकि चना समर्थन मूल्य से सात सौ व मूंग 1200 रुपए कम में बिक रहे है। इसी तरह अन्य दालें भी समर्थन मूल्य से कम में बिक रही है। इसके बावजूद केन्द्र सरकार ने चार लाख टन दालों के आयात का निर्देश जारी कर दिया।ऐसे में केन्द्र सरकार की तरफ से आवश्यक वस्तु अधिनियम का अध्यादेश जारी कर दिया। इसके विरोध में सांकेतिक हड़ताल की गई है। सरकार को अपना कानून वापस लेना चाहिये। यदि हड़ताल लंबी चली तो मजदूरों का पलायन शुरू हो जाएगा। मजदूर पहले ही कोरोना के कारण मार झेल चुके है। वहीं किसान अपना उत्पाद मंडी में बेच फिलहाल बारिश के बाद बुवाई की तैयारी में जुटा है। यदि हड़ताल लंबी चली तो किसान के समक्ष अपनी पैदावार बेचने का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में उसकी बुवाई भी प्रभावित होगी। व्यापारियों ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि वह इस अध्यादेश को तुरंत वापस ले।


Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 09:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */