Hindi NewsLocalRajasthanWhen The Villagers Chased, The Miscreants Scared By Firing, The Miscreants Left The Bike And Ran Away, The Police Engaged In The Investigationदिनदहाड़े हिरण का शिकार: ग्रामीणों ने पीछा किया तो फायर कर बदमाशों ने डराया, बाइक छोड़ भागने लगे, पुलिस जुटी जांच मेंआहोर (जालोर) 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृत हिरण की जांच करते पुलिसकर्मी।जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के शंखवाली गांव में जोड़ चौराहा जाने वाले मार्ग पर स्थित गोचर भूमि में सोमवार सुबह बाइक पर आए दो बदमाशों ने हिरण का शिकार कर लिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें डराने के लिए बंदूक से हवाइ फायर किया तथा आपाथापी में अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर भाद्राजून थाना पुलिस व वन विभाग जालोर के रेंजर पूराराम मेघवाल भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मृतक हिरण को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।शिकारियों की बाइक जिसे वे भागने के दौरान छोड़ गए।ग्रामीणों ने पीछा किया तो डराने के लिए किया हवाई फायरजानकारी के अनुसार आहोर उपखण्ड क्षेत्र के शंखवाली गांव से जोड़ चौराहे जाने वाले मार्ग पर स्थित गोचर भूमि में सोमवार सुबह शिकारियों ने सुबह करीब 11 बजे हिरण का शिकार किया। शंखवाली के ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वे घटना स्थल पर पहुंचे। जिन्हें देख शिकारी भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा करने का प्रयास किया तो एक युवक ने ग्रामीणों को डराने के लिए बंदूक से फायर किया। जिससे ग्रामीण पीछे हट गए। भागने की आपाथापी में शिकारी अपनी बाइक वही छोड़ गए। सूचना पर भाद्राजून पुलिस एवं पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण व वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।पोस्टमार्टम के बाद होगा हिरण की मौत का खुलासामामले में मौके पर पहुंचे जालोर वन विभाग के रेंजर पूराराम ने कहा कि हिरण की मौत गोली लगने से हुई या गिलोल से इसका शिकार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।(फोटो -पूरण, आहोर)
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 09:45 UTC