दिल्ली में अनाज मंडी के पास फैक्टरी में आग से अब तक 43 मजदूरों की मौत, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू - News Summed Up

दिल्ली में अनाज मंडी के पास फैक्टरी में आग से अब तक 43 मजदूरों की मौत, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू


खास बातें दिल्ली की एक फैक्टरी में आग अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि आग पर पाया गया काबूदिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास एक फैक्टरी में लगी आग के बाद निकाले गए 64 लोगों में से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है. एलएनजेपी अस्पताल में 53 लोगों को भर्ती किया गया था जिसमें से 34 लोगों की मौत हो गई है और लेडी हार्डिंग कॉलेज में 10 लोगों को भर्ती किया गया था जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है. एलएएनजीपी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर किशोर सिंह ने बताया है कि उनके अस्पताल में 34 लोगों की मौत हुई और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची एनडीटीवी की टीम को जानकारी मिली कि दमकल विभाग की टीम ने फैक्टरी के अंदर पहुंचकर लोगों को निकाला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जतायाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दिल्ली की रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास लगी आग की घटना भयानक है.


Source: NDTV December 08, 2019 04:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */