जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे होली पर घर आने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए दो मार्च को नई दिल्ली से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। वहीं, एक ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी।ट्रेन 04203 स्पेशल दो मार्च को सुबह 8:05 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 04204 स्पेशल दो मार्च को रात 8:20 बजे नई दिल्ली से चलकर सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
Source: Dainik Jagran February 25, 2026 10:39 UTC