दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार तड़के फैक्ट्री में आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गईफैक्ट्री में काम करने दरभंगा शाहिद ने बताया कि इमारत में छोटे-छोटे कमरों में 10-12 लोग सोते थेDainik Bhaskar Dec 08, 2019, 04:44 PM ISTपटना/दिल्ली. दिल्ली के रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी स्थित फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। हालांकि मृतकों के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।प्रत्यक्षदर्शी मो. शाहिद ने बताया- जो ऊपर थे वो ऊपर ही रह गएहादसे में दरभंगा जिले के बवारा बुदरू गांव के रहने वाले मो. आदिल का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जबकि एक अन्य साथी मो. परवेज की हालत गंभीर है।मुजफ्फरपुर के रहने वाले अलाउद्दीन। उन्होंने बताया कि उनके परिजन मुस्तफा भी हादसे में झुलस गए।"कमरे में धुआं था, खिड़की खोल कर ली सांस"मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो.
Source: Dainik Bhaskar December 08, 2019 06:41 UTC