दुनियाभर में तंबाकू से हर साल 80 लाख लोगों की मौत, अकेले भारत में दम तोड़ते हैं 13 लाख लोगRizwan Noor Khanतंबाकू सेवन दुनियाभर के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दुनियाभर में हर साल 80 लाख से ज्यादा लोग तंबाकू सेवन के कारण मौत को गले लगा लेते हैं। ह्रदयसंबंधी बीमारियों से ग्रसित होने का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन या धूम्रपान है। अकेले भारत में हर साल 13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत तंबाकू की वजह से हो रही है।बीमार होने का बड़ा कारण तंबाकूवर्ल्ड नो टोबैको डे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तंबाकू सेवन नहीं करने के संकल्प लेने और इससे निजात पाने के लिए टूलकिट जारी की है। वही, 27 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन की जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों के बीमार होने का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन या धूम्रपान बन चुका है।विश्व में 80 लाख से ज्यादा हर साल मौतेंWHO के आंकड़ों के अनुसार सबसे दुनियाभर में 130 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें से 80 फीसदी तंबाकू सेवनकर्ता लो मिडिल इनकम वाले देशों में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में हर साल 80 लाख से ज्यादा लोगों की मौत की वजह तंबाकू बन रही है। जबकि, 12 लाख मरने वाले ऐसे हैं जो तंबाकू के धुएं के संपर्क में रहते हैं या कभीकभार दोस्त या साथी से बांटकर सेवन करते हैं।भारत में तंबाकू से 13 लाख मौतें सालानाकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एएनआई को बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 13,00,000 के करीब मौतें तम्बाकू और धूम्रपान के कारण होती हैं जो लगभग 3,500 मौतें प्रतिदिन हैं। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले वर्षों के अध्ययन बताते हैं कि तम्बाकू का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 6% कमी आई है। यह 34.6% से 28.6% हो गया है।कोविड के मामलों में खतरनाक है तंबाकूकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तम्बाकू और खासकर धूम्रपान करने वाले लोगों को कोविड के कारण होने वाले घातक परिणामों जिसमें मृत्यु भी शामिल है का 40-50% ज़्यादा जोखिम होता है। इससे सिर्फ फेफड़े, हृदय और कैंसर जैसी बीमारियां ही नहीं बल्कि शरीर के हर अंग पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए तंबाकू और धूम्रपान से बचना बेहद जरूरी है।Every year, over 8⃣ million people die from tobacco. There is no better time to quit 🚭. Sign the pledge and #CommitToQuit today! 👉https://t.co/otu6PR8BIp #WorldNoTobaccoDay pic.twitter.com/yxeDs87pZF — World Health Organization (WHO) (@WHO) May 31, 2021Read more:हीरे की नीलामी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, कीमत और वजन ने चौंकायारोबोट सोफिया की पेंटिंग ने नीलामी के रिकॉर्ड तोड़ेमनुष्य के बाद पहली बार 9 गोरिल्ला को लगी कोरोना वैक्सीनविश्व में 2 अरब लोग दूषित पानी पीने को मजबूरसबसे ज्यादा विश्व की ऐतिहासिक धरोहरें इस देश में, जानें
Source: Dainik Jagran May 31, 2021 09:33 UTC