स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने मुरलीधरन को चैलेंज दिया। विकेट के ऊपर रखे गिलास में सिक्का गिराने का चैलेंज था । इसमें दोनों ही पूर्व गेंदबाजों ने हिस्सा लिया। सिक्का गिराने के लिए दोनों कई बार चूके लेकिन फिर मुरलीधरन ने अपनी जादुई गेंदबाजी से स्टंप पर रखे सिक्के को अपना निशाना बना लिया। मुरलीधरन के कारनामे को देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। ये क्वाइन हिटिंग चैलेंज के फिनले क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर किया गया था। मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट चटकाए हैं। वहीं 350 वनडे में कुल 534 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान 60 टेस्ट मैच में 255 विकेट लिए हैं, वहीं 79 वनडे मैच में 104 विकेट लिए है।ऊपर दिए वीडियो में देखें के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरली धरन का कमाल
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 06:57 UTC