दुनिया में नाम रोशन करने वालों के गांव विकास को तरसे - News Summed Up

दुनिया में नाम रोशन करने वालों के गांव विकास को तरसे


दुनिया में नाम रोशन करने वालों के गांव विकास को तरसेमलकपुर गांव के पहलवान जौहड़ी के निशानेबाज और धनौरा टीकरी गांव के तीरेंदाजों ने देश-दुनिया में नाम रोशन किया है।बागपत, जेएनएन। मलकपुर गांव के पहलवान, जौहड़ी के निशानेबाज और धनौरा टीकरी गांव के तीरंदाजों ने देश दुनिया में नाम कमाया है। सोने-चांदी और कांस्य के पदक जीतकर देश-गांव का नाम रोशन किया है। तीनों गांवों की खेल जगत में खासी पहचान भी है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह कि तीनों ही गांव आज भी विकास से महरूम हैं।जौहड़ी गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण अधूरा पड़ा है, जबकि मलकपुर में स्टेडियम जैसी कोई सुविधा पहलवानों के लिए है ही नहीं। कमोबेश यही हाल धनौरा टीकरी का है। सरकार ने इन गांवों के विकास के लिए रुपया तो खूब खर्च किया, लेकिन उसके बावजूद यहां पेयजल, रास्ते, बिजली, तालाब पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं का समाधान ही नहीं हो पाया। कई बार इन गांवों के लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते मिल जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी सिस्टम ने इन गांवों के विकास को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है।---गांव की राजनीति में फंस गया स्टेडियम का निर्माणदस साल पहले डीएम रहे मयूर माहेश्वरी ने जौहड़ी गांव में मिनी स्टेडियम दिया। जगह भी उपलब्ध कराई। सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह ने स्टेडियम के निर्माण को 10 लाख रुपए भी दिए, लेकिन जगह पर बेवजह के विवाद के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पाया। प्रशासन और खेल विभाग ने स्टेडियम निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाई। प्रधान सोहनपाल का कहना है कि जल्द ही स्टेडियम में निर्माण शुरू कराया जाएगा। गांव में जो दूसरी समस्याएं हैं उनका भी समाधान किया जाएगा। मलकपुर लोयन और धनौरा टीकरी गांव बिजली, पेयजल, रास्तों के अलावा गांव में तालाब पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं।---जौहड़ी गांव की रानी लक्ष्मीबाइ अवार्ड विजेता निशानेबाज सीमा तोमर, धनौरा टीकरी गांव के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अर्जुन वेदवान ने बताया कि सरकार को तीनों ही गांवों में खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ दूसरी मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।---सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वह अपने गांवों का विकास कराएं और जो भी दिक्कत आती है तो उन्हें बताएं वह उनका समाधान कराएंगे। गांवों के तालाबों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।---डीएम राजकमल यादव का कहना है कि नई ग्राम पंचायतों का गठन हो गया है। गांवों में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। मलकपुर, जौहड़ी और धनौरा टीकरी गांव में जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान कराया जाएगा।------राजीव पंडितशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 27, 2021 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */