दुल्हन के साथ डांस करने के लिए व्हीलचेयर से ऐसे उठ खड़ा हुआ दूल्हा - News Summed Up

दुल्हन के साथ डांस करने के लिए व्हीलचेयर से ऐसे उठ खड़ा हुआ दूल्हा


इंटरनेशनल डेस्क। शादी पूरे परिवार में खुशी का माहौल लेकर आती है। लेकिन यहां शादी में एक इमोशनल इंसिडेंट हो गया। सोशल मीडिया पर ब्राजील के Cuiabá शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हे ने दुल्हन के साथ डांस शानदार डांस किया। बैकग्राउंड में सैम स्मिथ का 'Make It To Me' गाना चल रहा है। व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हा भाई और पिता के सहारे खड़ा हुआ और दुल्हन के साथ डांस करने लगा। जिस वक्त दोनों डांस कर रहे थे तो महमान दोनों को चीयर कर रहे थे।रोड एक्सीडेंट में घायल हो गया था रोहलिंगदूल्हे का नाम हूगो रोहलिंग है. जिनका 2014 में रोड एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वो व्हीलचेयर पर आ गए थे। परिवार की मदद से उन्होंने शादी के दिन पत्नी सिनथिया जानूनी के साथ डांस किया। ट्विटर पर जेम्स कॉर्डन ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें 4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। एक शख्स ने लिखा- 'इस वीडियो को देखकर मजा आ गया.' अन्य यूजर ने लिखा- ये वीडियो बहुत खूबसूरत है।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */