दूसरे दिन भी खाली नहीं हुए शेड - News Summed Up

दूसरे दिन भी खाली नहीं हुए शेड


भवानीमंडी| कृषि उपज मंडी समिति के संयुक्त निदेशक हरिशंकर मिश्रा के निर्देश के दूसरे दिन तक भी कृ़षि मंडी स्थित कृषक जिंस नीलामी शेड पूरी तरह खाली नहीं हो सके थे।उन्होंने मंगलवार को निरीक्षण किया तो इन शेडों में लंबे समय से व्यापारियों का माल जमा था। मिश्रा ने साफ किया था कि ये शेड किसानों की जिंस की नीलामी के लिए ढेर लगाने के लिए है। इनमें व्यापारी अपना माल नहीं रखे। उन्होंने एक दिन में ये शेड खाली करवाने की कहा था, लेकिन दूसरे दिन गुरुवार तक भी ये पूरी तरह खाली नहीं हो सके थे। इनमें आज भी काफी माल रखा हुआ था।


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 20:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */