जागरण संवाददाता, देवरिया। बाइक और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में पत्नी की जिंदा जलकर मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की भोर में खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस में फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझवाया और मृत्यु महिला केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल मृतक के पति का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।घायल पति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया अलसुबह में मगहरा चौराहा पर बाइक व पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार व्यक्ति अपनी पत्नी समेत पिकअप के नीचे घुस गया। इस दौरान अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पिकअप और मोटरसाइकिल में आग लगी हुई थी।पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग घटना में मोटरसाइकिल चालक गिरीजा शंकर मिश्र उम्र 52 वर्ष पुत्र स्व. गंगा शरण मिश्र निवासी ग्राम अमाव थाना बरहज जनपद देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में उनकी पत्नी रेनू मिश्र की मौके पर ही जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया।
Source: Dainik Jagran February 15, 2026 12:27 UTC