देवशन में पहाड़ी पर दिखे 3 लेपर्ड, VIDEO:बानसूर के देवशन गांव की पहाड़ी में शनिवार को फिर ग्रामीणों को एक साथ तीन लेपर्ड दिखाई दिए। इस दौरान मौके पर मौजूद गांव वालों ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं एक साथ तीन लेपर्ड दिखने से गांव के लोगों में भय का माहौल है। लेकिन फिर भी विभाग इ. देवशन गांव की पहाड़ी पर 3 लेपर्ड दिखाई दिए।10 दिन से पहाड़ी पर दिख रहा लेपर्ड का मूवमेंटग्रामीण राजेन्द्र अधाना ने बताया कि देवशन गांव के बीचों बीच पहाड़ी पर लगातार लेपर्ड की मूवमेंट है। आज भी एक साथ तीन लेपर्ड देखे गए। लेपर्ड सुबह करीब 5 बजे से 7 बजे तक बाहर घूमते हैं और फिर गुफा के अंदर चले जाते है। इसके बाद शाम को 6 बजे के क़रीब बाहर निकलते है और रात भर घूमते रहते हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से यहां लगातार लेपर्ड घूम रहें हैं लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि विभाग के अधिकारियों और एसडीएम को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह लेपर्ड पहाड़ी से नीचे गांव में आने पर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से भगाया गया। लेपर्ड भोजन पानी की तलाश में वन क्षेत्र से आबादी क्षेत्र में आ जाते है और यह शिकार की तलाश में रहते है।वन विभाग के फोरेस्टर जयकिशन ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है कि गांव की पहाड़ी पर तीन लेपर्ड घूम रहें है। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और शाम को जाल लगाकर लेपर्ड को रेस्क्यू किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar June 01, 2024 09:24 UTC