ईशा और मुकेश के बाद नीना कोठारी भी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जिनका रेड, वाइट और येलो कलर के जयपुरिया स्टाइल कुर्ते में अंदाज शानदार लगा। जिसे उन्होंने काले चश्मे और माथे पर बिंदी लगाकर स्टाइल किया, तो हाफ पिनअप हेयर लुक को कंप्लीट कर गए। ऐसे में वह भी सादे कुर्ते में अपनी ब्यूटी से इंप्रेस कर गईं।अब अंबानी परिवार की बेटी की बात हो और उनके गहनों पर नजर न जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैसे तो ईशा हमेशा ही अपने जूलरी कलेक्शन से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। हालांकि, यहां ईशा ने अपने लुक में कुछ एक्स्ट्रा करने का ट्राई नहीं किया और डायमंड के पीयर ड्रॉप इयररिंग्स पहने दिखीं। वहीं, सटल मेकअप के साथ बालों को सेंटर पार्टिंग देकर उन्होंने वैवी टच दिया। आखिर में जूत पहनी लुक पूरा हुआ और ईशा का देसी अंदाज सिर से पैर तक स्टनिंग लगा।अब ईशा के कुर्ते में सितारे और ड्यूल कलर कॉम्बो ही इतना सारा ड्रामा लेकर आ रहे हैं, तो उन्होंने अपनी पैंट्स को प्लेन पिंक रखकर बस बॉर्डर पर गोटा लगाया। जिसकी लेंथ एंकल से भी शॉर्ट है। वहीं, इसके साथ पीच- येलो शेड वाला दुपट्टा कैरी करके उन्होंने लुक पूरा किया। जिसे वह सादे तरीके से अपने गले में डाले दिखीं और वेडिंग गेस्ट वाले अंदाज में सुंदर दिखीं।पापा के पीछे चलती ईशा अंबानी के लुक पर ध्यान दें, तो वह पिंक और ब्लू कलर का बेहद सुंदर कुर्ता पहनकर आईं। जिसकी नेकलाइन को पीच कलर से हाइलाइट करके उस पर सुनहरे सेक्विन सितारों से फ्लोरल पैटर्न बनाया, तो पूरे कुर्ते पर बूटियों वाला डिजाइन दिया। वहीं, पूरे कुर्ते पर पिंक कलर से बनी तिरछी लाइन्स इसकी ब्यूटी को एन्हांस कर गईं। जिस पैटर्न को 3/4 स्लीव्स पर फॉलो किया और बॉर्डर को सितारों से हाइलाइट कर दिया।वैसे तो अंबानी परिवार का हर सदस्य अपने शाही स्टाइल के लिए अलग पहचान रखता है, लेकिन मिस्टर अंबानी की बात सबसे अलग है। बेशक वह देश के सबसे अमीर व्यक्ति क्यों न हो, लेकिन उनके लुक में हमेशा सादगी और एलिगेंस की झलक देखने को मिलती है, जो यहां भी नजर आई। वह क्रीम कलर का कुर्ता और सफेद पजामा पहनकर आए, जिसे ब्राउन कलर की हाफ जैकेट के साथ स्टाइल करके लुक पूरा किया। जिसमें उनका अंदाज हमेशा की तरह बेस्ट लगा।
Source: Navbharat Times February 24, 2026 14:54 UTC