देसी कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार - News Summed Up

देसी कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार


संवाद सूत्र, बिशुनपुर (गुमला) : घाघरा-बिशुनपुर प्रखंड में सक्रिय आपराधिक संगठन झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तीन समर्थक को देसी कट्टा एवं विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पूर्व आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का जांच कराया गया। एसडीपीओ गुमला मनीष चंद्र लाल एवं इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि बिशुनपुर पुलिस के द्वारा मंगलवार शाम छह बजे विकास भारती कृषि विज्ञान केंद्र के गेट के समीप घाघरा बिशुनपुर मुख्य मार्ग पर एंटी क्राइम चेकिग चलाया जा रहा था। उसी क्रम में घाघरा से बिशुनपुर की ओर काला रंग के होंडा मोटरसाइकिल में सवार आ रहे तीन युवकों को रोका गया। उनकी जांच की गई इस क्रम में सुरेंद्र उरांव 21 वर्ष के कमर से एक लोडेड देसी कट्टा एवं दुर्गा उरांव 22 वर्ष के पैकेट से तीन डेनेटर (विस्फोटक) व पिटू उरांव 24 वर्ष के पॉकेट से दो जिदा कारतूस पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता गांव के हैं। वे सभी घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड में सक्रिय आपराधिक संगठन झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा के लिए काम करते थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दुर्गा उरांव ने बताया कि मेरा बड़ा भाई संजय उरांव जो हिदपीढी रांची में रहता है जिसके द्वारा भी संगठन को हथियार आपूर्ति करने का काम किया जाता है। इस निमित 5 लोगों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मौके पर थाना प्रभारी सदानंद सिंह, एसआइ घनश्याम कुमार रवि, मनोज कुमार सोरेन आदि उपस्थित थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 02, 2021 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */