दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का एक्सीलेंस अवार्ड आज - News Summed Up

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का एक्सीलेंस अवार्ड आज


मेरठ (ब्यूरो)। इंतजार की घडिय़ां अब खत्म हो चुकी हैं, वक्त आ गया एक्सीलेंस अवार्ड के शुभारंभ का। आज दिल्ली रोड स्थित होटल हाइफन बिजनेस में दैनिक जागरण के एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन होने जा रहा है। इस अवार्ड समारोह में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 17 विशिष्ट विभूतियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।राज्यमंत्री केपी मलिक होंगे चीफ गेस्टकार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे। जिनके द्वारा चिकित्सा, हेल्थ केयर, स्टार्टअप, एजुकेशन, सोशल वेलफेयर, बिजनेस आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट विभूतियों को एक्सीलेंस अवार्ड के तहत प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।शाम 6 बजे होगी शुरुआतअवार्ड समारोह की शुरुआत आज यानी 26 जुलाई को होटल हाइफन में शाम 6 बजे होगी। दिल्ली रोड स्थित होटल हाइफन बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का वैन्यू पार्टनर भी है।


Source: Dainik Jagran July 25, 2023 19:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */