डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीमें अपोलो हॉस्पिटल और फार्मा-11 आज (29 मार्च) खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी।फाइनल मैच का शेड्यूलजबलपुर के रेलवे ग्राउंड में टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल आयोजित किया जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। फाइनल मैच में अपोलो हॉस्पिटल्स और फार्मा इलेवन (Pharma XI) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।यहां देखें लाइव मैचइस आयोजन को देखने के लिए शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। जो लोग मैदान में नहीं पहुंच पाएंगे, वे इस मैच का लाइव प्रसारण भास्कर हिंदी की वेबसाइट Bhaskarhindi.com पर देख सकेंगे।यह टूर्नामेंट कॉर्पोरेट जगत के खिलाड़ियों को एक मंच देने के साथ-साथ खेल भावना को बढ़ावा देने का भी काम कर रहा है। फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
Source: Dainik Bhaskar March 28, 2026 18:34 UTC