दैनिक भास्कर चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल: बच्चों ने देखी महाअवतार नरसिम्हा, ली प्रेरणा, पॉपकॉर्न का उठाया लुत्फ - News Summed Up

दैनिक भास्कर चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल: बच्चों ने देखी महाअवतार नरसिम्हा, ली प्रेरणा, पॉपकॉर्न का उठाया लुत्फ


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। फिल्म महाअवतार नरसिम्हा देखकर बच्चों ने न सिर्फ मूवी टाइम एंजॉय किया, बल्कि फिल्म की कहानी से प्रेरणा भी ली। अवसर था दैनिक भास्कर के 40वें वर्ष में प्रवेश के उत्सव पर आयोजित "दैनिक भास्कर चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल' का। जहां बड़ी संख्या में मूवी मैजिक साउथ एवेन्यू मॉल में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।वहीं बच्चों ने एनिमेशन फिल्म देखी और भगवान नरसिम्हा के साहस, सत्य और धर्म की रक्षा के संदेश से प्रेरणा ली। फिल्म के दौरान बच्चों की तालियां पूरे थिएटर में गूंजती रहीं।किड्स में दिखा खास उत्साहफिल्म खत्म होने के बाद बच्चों ने कहा कि इस तरह के फिल्म फेस्टिवल से उन्हें नई और प्रेरणादायक कहानियां देखने का मौका मिलता है। बच्चों ने बताया कि मूवी की कहानी ने उन्हें सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ते पर चलना जरूरी है।बच्चों ने लिया पॉपकॉर्न और मूवी का मजाफिल्म देखने के साथ-साथ बच्चों ने पॉपकॉर्न का भी खूब आनंद लिया। कई बच्चे अपने दोस्तों के साथ आए थे, तो कुछ अपने टीचर्स के साथ पहुंचे। मूवी के मजेदार और भावनात्मक दृश्यों पर बच्चे कभी हंसते तो कभी तालियां बजाते नजर आए।फिल्म के जरिए मिला साहस और सच्चाई का संदेशफिल्म महाअवतार नरसिम्हा में भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कहानी को आकर्षक एनिमेशन के जरिए दिखाया गया। फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश बच्चों को खूब पसंद आया। कई बच्चों ने कहा कि फिल्म देखकर उन्हें सच्चाई और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।ऐसे प्राप्त करें फ्री टिकटये फेस्टिवल 6 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए है। एक टिकट पर केवल एक ही बच्चे को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए 16 मार्च को डीबी स्टार के पेज क्रमांक 3 पर प्रकाशित फॉर्मेट भरकर आपको दैनिक भास्कर कार्यालय, सिविक सेंटर विशम्भर भवन में जमा करना होगा। फॉर्मेट जमा करने का समय दोपहर 12 बजे से टिकट उपलब्धता तक है। अधिक जानकारी के लिए 9893049294, 9302422888 और 7000203773 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।कब, कहांमूवी मैजिक, साउथ एवेन्यू मॉल, सुबह 8.30 बजे से।नि:शुल्क उठाएं मूवी का आनंदहर दिन बच्चों को फेस्टिवल में एक मूवी देखने का मौका मिल रहा है। खास बात ये है कि इसके लिए उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं चुकाना है। ये पूरी तरह नि:शुल्क है।शिक्षाप्रद व मनोरंजक फिल्मों का बच्चे आनंद उठा सकते हैं।कहानी देखने का मौका मिलाभक्त प्रहलाद की कहानी बड़ों से सुनी थी। उसे मूवी में एनिमेटेड कैरेक्टर्स के जरिए देखने का मौका िमला। मूवी के साथ स्नेक्स भी एंजॉय किए।अर्चिका अवस्थी, स्टूडेंटसच्चाई के साथ खड़े रहने का साहसभक्त प्रहलाद को देखकर यही सीखा कि हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहिए। मुश्किल वक्त में सच्चाई का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।आरुणया दुबे, स्टूडेंटवैकेशन का बेस्ट डेस्कूल में वैकेशन है। ऐसे में मूवी देखकर बहुत एंजॉय किया। वैकेशन का यह अब तक का बेस्ट डे रहा। दैनिक भास्कर को थैंक्यू।आर्यमन, स्टूडेंटदोस्तों के साथ किया एंजॉयमैंने मूवी अपने फ्रेंड्स के साथ देखी। पॉपकॉर्न का लुत्फ उठाया। ऐसी और भी मूवी देखने का माैका मिलेगा, तो जरूर देखना चाहूंगी।आश्वी पाटिल, स्टूडेंट


Source: Dainik Bhaskar March 17, 2026 14:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */