Hindi NewsLocalRajasthanPaliLost His Life In The Pursuit Of Friendshipदोस्ती निभाने के चक्कर में गई जान: दोस्त के बकाया दो हजार रुपए नहीं दिए तो किया झगड़ा, मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौतपाली। 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसिरियारी थाना क्षेत्र के तेलपुरा गांव में रविवार देर शाम सवा आठ बजे दो परिवारों में मारपीट के दौरान 45 वर्षीय सुखदेव सिंह रावत की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छह जनों को दस्तयाब किया हैं। जिनसे पूछताछ जारी हैं।हुआ यूं कि सुखदेव सिंह रावत का दोस्त तेलपुरा निवासी सुरेशसिंह रावत सारण निवासी किशनसिंह रावत से खेत जुताई के 1500-2000 रुपए मांगता था। यह राशि जब वह किशनसिंह के पास लेने पहुंचा तो किशनसिंह ने उससे मारपीट की तथा रुपए नहीं दिए। यह बात सुरेश ने अपने दोस्त सुखदेव को बताई। जिस पर दोनों 3 जुलाई को ट्रैक्टर लेकर किशनसिंह के घर गए तथा उसके घर में आकर ट्रैक्टर घूमाया तथा गाली-गलौच की। उस समय घर में किशनसिंह नहीं था तो दोनों वापस गांव आ गए।किशनसिंह के भाई से बाइक छीनी4 जुलाई को किशनसिंह का भाई पूरणसिंह बाइक लेकर तेलपुरा गांव से निकल रहा था तो सुखदेव सिंह ने उससे मारपीट कर बाइक छीन ली। सुरेशसिंह के बकाया दो हजार रुपए देने पर ही वापस बाइक देने की बात कही। यह बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई। जिस पर किशनसिंह उसका भाई पूरणसिंह सहित अन्य लोग तेलपुरा गांव सुखदेवसिंह के घर पहुंचे। जहां दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई। दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से तेलपुरा निवासी 45 वर्षीय सुखेदवसिंह पुत्र प्रेमसिंह रावत की मौत हो गई। आरोपी छीनी हुई बाइक वापस लेकर फरार हो गए। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सोमवार को छह जनों को दस्तयाब किया जिनसे पूछताछ जारी हैं।13 आरोपी नामजन, 5 को किया दस्तयाबपुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि मामले में 13 आरोपियों को नामजद किया गया। जिनमें से पूरणसिंह पुत्र कूपसिंह, अनिलसिंह पुत्र मोहनसिंह, पिस्ता पत्नी पप्पूसिंह, डालादेवी, कैलादेवी, नैनादेवी को पुलिस ने दस्तयाब किया हैं। मामलें में अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 04:24 UTC