कानपुर(ब्यूरो। महादेव नगर बस्ती के युवक को उसके ही दोस्तों ने पहले पीटा। फिर जबरन स्कूटी में बैठाकर बगाही ले गए और वहां पर भी ईंट और डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना का कुछ लोगों ने अपने घरों की छत से वीडियो भी बनाकर वायरल किया। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। डीसीपी साउथ के आदेश पर गोङ्क्षवदर नगर थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।गोविंद नगर से ले गएमहादेव नगर बस्ती निवासी 19 साल के चंदन गौतम गेस्ट हाउस में वेटर का काम करता है। बहन मंजूलता ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे बस्ती के रहने वाले चंदन के दोस्त शरद पासवान, कल्लू, राजा, ङ्क्षरकू पहाड़ी, छोटू,मोनी आदि लोग भाई को अपने साथ बस्ती से कुछ दूरी पर ले गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। परिजन जब तक पहुंचे। आरोपी उसे जबरन स्कूटी में बैठाकर बगाही इलाके में ले गए और पीटकर मरणासन्न कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपियों पर बलवा, मारपीट, व्यक्ति को प्रतिबंधित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
Source: Dainik Jagran June 29, 2023 04:16 UTC