दो गांवों में दो युवकों की दर्दनाक मौत: खेत में पांव फिसलने से टंकी में जा गिरा, दूसरे ने घर में ही लगा ली फांसी, पुलिस कर रही है जांच - News Summed Up

दो गांवों में दो युवकों की दर्दनाक मौत: खेत में पांव फिसलने से टंकी में जा गिरा, दूसरे ने घर में ही लगा ली फांसी, पुलिस कर रही है जांच


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerFalling In The Tank Due To Slipping In The Field, The Other Hanged Himself In The House, The Police Is Investigatingदो गांवों में दो युवकों की दर्दनाक मौत: खेत में पांव फिसलने से टंकी में जा गिरा, दूसरे ने घर में ही लगा ली फांसी, पुलिस कर रही है जांचबीकानेर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकउदयरामसर में आत्महत्या मामले गंगाशहर पुलिस जांच कर रही है।बीकानेर में मंगलवार को दो गांवाें में दो युवकों की मौत होने की दर्दनाक सूचना आई। करमीसर में रहने वाले एक युवक की खेत में पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई तो दूसरा मामला उदयरामसर गांव का है, जहां एक युवक ने घर के कमरे में अपना जीवन फांसी लगाकर समाप्त कर लिया।नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नाल स्थित एक खेत में पानी की टंकी बनी हुई है। जिसमें करमीसर निवासी जयनारायण (35) का शव मिला। परिजनों का कहना है कि संभवत: उसका पैर फिसल गया है। जिससे वो टैंक में जा गिरा। जहां से खुद बाहर नहीं आ पाने से मौत हो गई। वहीं पुलिस आत्महत्या या फिर अन्य कारणों की जांच कर रही है। जयनारायण के मामा सीताराम ने नाल थाने में मामला दर्ज कराया है। अगर यह आत्महत्या है तो क्या मामला है? इसका पुलिस पता लगा रही है।वहीं, उदयरामसर में बीस साल के रितीन नाई ने आत्म हत्या कर ली। मंगलवार सुबह पांच बजे घर में उस समय कोहराम मच गया जब रितीन की लाख झौपड़े में झूल रही थी। उसे नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दया। रितनी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 09:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */