दो पक्षों के विवाद में चली गोली, नौ लोग हुए घायल, एक पक्ष में करवाया मामला दर्ज - Dainik Bhaskar - News Summed Up

दो पक्षों के विवाद में चली गोली, नौ लोग हुए घायल, एक पक्ष में करवाया मामला दर्ज - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarShot Fired In Dispute Between Two Parties, Nine People Injured, Case Registered In One Side​​​​​​​रास्ते के विवाद में फायरिंग: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, नौ लोग हुए घायल, एक पक्ष में करवाया मामला दर्जश्रीगंगानगर (रायसिंहनगर) 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिले के रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 55 एनपी में फायरिंग के बाद अस्पताल में उपचाराधीन रोगी।कस्बे में रविवार को रास्ते को लेकर हुए एक विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इन्हें श्रीगंगानगर रैफर किया गया है। विवाद जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 55 एनपी में हुआ। एक पक्ष की ओर दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।घर लौटते समय हुआ विवादगांव 55 एनपी के जगदीश चंद्र की ओर से दर्ज मामले में कहा गया कि उसके भतीजे प्रेम कुमार, विकास और देवेंद्र रविवार को खेत से घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव तेईस एमओडी के रामस्वरूप, श्यामसुंदर, संदीप, देवी, लूणाराम, राजेंद्र, शारदा और दलीप आए तथा देशी राइफल, तलवार आदि हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष के दलीप ने फायर कर दिया। दोनों पक्षों के बीच देर तक झगड़ा चला। इससे दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए।ये हुए घायलघटना में एक पक्ष के प्रेम, विकास, देवेंद्र और हेतराम तथा अन्य पक्ष के रामस्वरूप, दलीप, राकेश, विक्रम, सुभाष आदि घायल हो गए। इनका उपचार किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */