दौसा में राहत की बारिश: जिले के लालसोट व मंडावर क्षेत्र में आधा घंटे झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, खरीफ फसलों की बुआई शुरू - News Summed Up

दौसा में राहत की बारिश: जिले के लालसोट व मंडावर क्षेत्र में आधा घंटे झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, खरीफ फसलों की बुआई शुरू


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaIn Lalsot And Mandawar Areas Of The District, The Common Man Got Relief From The Heat Due To Rain For Half An Hour, Sowing Of Kharif Crops Started. दौसा में राहत की बारिश: जिले के लालसोट व मंडावर क्षेत्र में आधा घंटे झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, खरीफ फसलों की बुआई शुरूदौसा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकदौसा के मण्डावर में खरीफ फसल की बुआई के दौरान एक खेत में जुताई करता ट्रैक्टर(जिले के लालसोट व मंडावर समेत कई क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। लालसोट क्षेत्र में करीब बीस मिनट तक हुई झमाझम बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी व प्रचंड धूप के कारण आमजन को गर्मी से बेतहाशा परेशान होना पड़ रहा था, ऐसे में रविवार को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मंडावर क्षेत्र में बीस दिन बाद हुई आधा घंटे बारिश के बाद किसानों ने खरीफ की बुआई शुरू कर दी है।बीस दिन देरी से हुई पहली बारिशमंडावर के ग्रामीण इलाकों में इस सीजन की बीस दिन लेट हुई पहली अच्छी बारिश के बाद खरीफ की फसल की बुआई का कार्य किसानों ने शुरू कर दिया है। इसके चलते खाद बीज-विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की खासी चहल-पहल देखी गई। खरीफ फसल की बुआई का अनुकूल समय 15 जून से 15 जुलाई तक माना जाता है। मण्डावर कस्बे सहित कुछ ग्रामीण ईलाकों को छोडक़र अन्य जगहों पर पूर्व में बारिश हो जाने पर वहा खरीफ की फसल की बुवाई कर दी गई और इधर बारिश नहीं होने पर किसान बारिश होने का बीस दिन से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही आधा घण्टे तक लगातार झमाझम बारिश हुई तो किसानों को फसल की बुवाई करने की उम्मीद जगी।लालसोट क्षेत्र में रविवार को हुई बारिशचिलचिलाती धूप और गर्मी से राहतवहीं 20 दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से न सिर्फ चिलचिलाती धूप और गर्मी से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है, बल्कि मेहनतकश किसानों के चेहरे पर खुशी भी दिखने लगी है। मानसून आने में भले ही देरी हुई है लेकिन इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं बीस दिन पूर्व की गई बुआई में शनिवार को हुई बारिश खरीफ फसल उत्पादन के लिए अमृत समान साबित होगी। क्योंकि यह अगेती फसल सूखने के कगार पर चल रही थी। लेकिन अब फसल हरी-भरी दिखने के साथ ही लहलाने लगी है।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */