राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के दौरे पर आज शाम राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गई हैं। वे कल सुबह वहां के वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर – एलसीएच ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी।गौरतलब है कि एलसीएच ‘प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने किया है। यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान से लेकर उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक, विभिन्न प्रकार के भूभागों में संचालन के लिए डिजाइन किया गया है।राष्ट्रपति कल शाम भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायु सेना के मेगा प्रदर्शन ‘वायु शक्ति’ में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान, वायु सेना के विभिन्न विमान अपनी परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रपति के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित
Source: NDTV February 26, 2026 17:05 UTC