धनु राशिफल 29 जनवरी: आज शादीशुदा लोग इस चीज से रहें एकदम दूर, ऑफिस में करना पड़ सकता है ओवरटाइम - News Summed Up

धनु राशिफल 29 जनवरी: आज शादीशुदा लोग इस चीज से रहें एकदम दूर, ऑफिस में करना पड़ सकता है ओवरटाइम


संक्षेप: Sagittarius Today Horosocpe 29 January 2026: राशि चक्र की यह नवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।Sagittarius Horoscope Today 29 January 2026, Aaj ka Dhanu Rashifal, धनु राशिफल: आज लव लाइफ में खुशहाली रहेगी लेकिन कुछ चीजों पर गौर करने की जरूरत है। रिश्ते से जुड़े मामलों में आपको पॉजिटिव रहना है। ऑफिस में क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। सेहत भी ठीक रहने वाली है लेकिन आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना है। 29 जनवरी के लिए धनु राशि की विस्तृत राशिफल नीचे पढ़ें...प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horosocpe) आज धनु राशि वालों को अपने रिश्ते में पॉजिटिविटी महसूस होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। कुछ जातक आज अपने एक्स से मिल सकते हैं और रिश्ते को फिर से शुरू करने का मन बना सकते हैं। हालांकि शादीशुदा लोग इससे दूर ही रहने की कोशिश करें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी शादीशुदा जिंदगी पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। आज ये भी कोशिश करें कि अपने और अपने पार्टनर के बीच ईगो ना लाएं। इससे आपके रिश्ते में टेंशन बढ़ जाएगी। अगर शादी करने का मन है तो आज फैसला करने के लिए अच्छा समय है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वेकेशन की प्लानिंग भी कर सकते हैं।धनु करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope) 29 जनवरी के दिन धनु राशि के जातक ऑफिस में काफी प्रोडक्टिव रहने वाले हैं। सीनियर आज आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है कि आज किसी काम में ज्यादा समय देना पड़ जाए। जो लोग प्रमोशन चाह रहे हैं, उनके लिए आज दिन का दूसरा हिस्सा काफी अहम रहने वाला है। नई जिम्मेदारियों को खुशी-खुशी स्वीकार कर लें। अगर आप अपनी टेक्निकल नॉलेज को अपडेट करेंगे तो फायदा होगा। जिन लोगों ने किसी कंपनी में हाल-फिलहाल में ही ज्वाइन किया है, उन्हें ओवरटाइम करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज एडमिशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोग आज थोड़ा सा सतर्क रहें।धनु फाइनेंशियल राशिफल (Sagittarius Financial Horoscope) आज धनु राशि वालों के लिए पैसों की स्थिति सही रहने वाली है। इस वजह से लाइफस्टाइल भी सही रहेगी। आप परिवार में होने वाली शादी के लिए इंतजाम शुरु करने की सोच सकते हैं। हालांकि अपने खर्चे और बचत का बैलेंस बनाकर ही चलें। कुछ लोगों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े किसी केस में जीत मिलने की संभावना है। कुछ महिला जातक आज भाई-बहन के साथ चल रहे पैसों के विवाद को सुलझा सकती हैं। इन्वेस्टमेंट करने से पहले सारी चीजें देख समझ लेंगे तो फायदे में रहेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, आज उन्हें पार्टनरशिप से फायदा मिलने की संभावना है।धनु हेल्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope) 29 जनवरी के दिन धनु राशि के जातक फिसलन वाली जगह पर चलने से बचें। खासकर बुजुर्ग लोग इसका विशेष रूप से ध्यान दें। अगर आपको नींद से जुड़ी दिक्कत है तो दवाइयां ना खाएं। इसकी जगह आप कुछ ऐसे उपाय अपना सकते हैं, जोकि पूरी तरह से प्राकृतिक हो। अगर कहीं ट्रैवल करने वाले हैं तो अपने साथ मेडिकल किट जरूर रखें। आज कुछ महिला जातकों को गाइनो से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। खाने में सीजनल सब्जियों को शामिल करें। आप जितनी हरी सब्जियां खाएंगे, मन खुश रहेगा। सेहतमंद रहेंगे। आज कुछ बच्चों को साइनस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में ठंडी चीजें ना ही खाएं और ना ही पिएं।डॉ. पांडेयवैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञई-मेल: djnpandey@gmail.com


Source: NDTV January 29, 2026 02:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */