धर्मवीर सिंह ने कहा: अगले माॅनसून में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा: - News Summed Up

धर्मवीर सिंह ने कहा: अगले माॅनसून में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा:


Hindi NewsLocalChandigarhPanchkulaPeople Will Not Have To Deal With The Problem Of Water Logging In The Next Monsoon:धर्मवीर सिंह ने कहा: अगले माॅनसून में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा:पंचकूला 8 दिन पहलेकॉपी लिंकसेक्टर-19 में जलभराव की समस्या की जानकारी लेते निगम कमिश्नर।घरों में पानी घुसने को लेकर एमसी कमिश्नर ने सेक्टर-8, 9 और 10 का दौरा कियादो दिन पहले हुई बरसात के बाद सेक्टर-8, 9, 10 और 19 में जलभराव से लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इससे लोगों का लाखों रुपए का फर्नीचर व अन्य सामान खराब हो गया। शुक्रवार को पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग विंग के अफसरों के साथ इन सभी सेक्टरों का विजिट किया और उन्होंने अफसरों को इस समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए। निगम कमिश्नर ने लोगों से वायदा किया कि अगली बरसात के मौसम में उन्हें इस समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-10 के चेयरमैन भारत हितैषी का कहना है कि इस सेक्टर के लोग पिछले 32 सालों से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। तेज बरसात होने पर चार-चार फुट पानी गलियों में भर जाता है। घरों में भी बरसात का पानी घुस जाता है। बरसात के मौसम में लोग रात को सो भी नहीं पाते हैं। लोगों का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब हो चुके हैं। हर बार राजनीतिज्ञों और अफसरों से समस्या के समाधान का आश्वासन ही मिलता रहा है।सेक्टर-8 में एमसी कमिश्नर व अन्य अफसरों के विजिट के दौरान सेक्टर के जनरल सेक्रेटरी एचसी गेरा, सेक्टर-9 में राजन गुप्ता, रोहित तिवारी, सेक्टर-10 में भारत हितैषी, सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे। नगर निगम की ओर से सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल, एसडीओ राजकुमार शर्मा व अन्य अफसर साथ थे। निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह का कहना है कि मैंने सेक्टर-8, 9, 10 का दौरा किया है। वीरवार शाम को सेक्टर-19 का दौरा किया था। इन सेक्टरों में जाकर लोगों की समस्याओं को देखा है।इंजीनियरिंग विंग के अफसरों को इस समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए कहा गया है ताकि दोबारा लोग परेशान न हो। इस विजिट के दौरान सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, एरिया के एसडीओ, जूनियर इंजीनियर भी साथ थे। इन अफसरों के साथ घूमकर पूरे एरिया को देखा है। रेजिडेंट्स से भी बात की। किसी न इस दौरान हेम्प बनाने की सलाह दी तो किसी ने संपवेल और स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा।सेक्टर-19 में बना स्पीड टेबल तोड़ाएमसी में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल का कहना है कि पंजाब ने एक जगह सेक्टर-19 और बलटाना के बीच स्पीड टेबल बना दिया था। इससे बरसात का पानी सेक्टर 19 से आगे नहीं जा पा रहा था। इस स्पीड टेबल को तोड़ दिया गया है। रेलवे ने रेल लाइन और रेजिडेंशियल एरिया के बीच कंक्रीट की दीवार बनाई है।लोगों की मांग पर इस दीवार में नीचे कुछ जगह को ओपन छोड़ा गया है। इससे बरसात का पानी सेक्टर-19 के घरों की तरफ आ जाता है। इस दीवार को बंद कराया है ताकि रेजिडेंशियल एरिया की तरफ पानी न आए। सेक्टर में बरसात के पानी की समस्या के समाधान के लिए तीन बार टेंडर मांगे गए हैं। लेकिन किसी एजेंसी ने एप्लाई नहीं किया। अब चौथी बार में दाे एजेंसियों ने एप्लाई किया है। इस टेंडर को जल्द ही अलॉट कर काम शुरू करा दिया जाएगा।किसी ने समाधान की तरफ ध्यान नहीं दिया: पार्षदएरिया पार्षद सोनिया सूद का कहना है कि सेक्टर-8, 9 और 10 में पिछले 30-32 सालों से जलभराव की समस्या है। किसी ने इस समस्या के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दिया। सेक्टर-8 में जलभराव की समस्या के निदान के लिए सेक्टर-8 से राजीव काॅलोनी तक पाइप डालने का टेंडर लगा हुआ है। सेक्टर-8 और 10 की समस्या के समाधान के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से निदान कराया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar July 30, 2021 22:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */