धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराकर फायरिंग, VIDEO: सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस, 3 के खिलाफ दर्ज किया गया मामला - News Summed Up

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराकर फायरिंग, VIDEO: सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस, 3 के खिलाफ दर्ज किया गया मामला


Hindi NewsLocalRajasthanPaliFiring Of Weapons In The Airधार्मिक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराकर फायरिंग, VIDEO: सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस, 3 के खिलाफ दर्ज किया गया मामलाएक जुलाई का बताया जा रहा वीडियो।जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के कुछ युवकों ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जोश में आकर बंदूकें हवा में लहराई और फायर किए। यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो बागरा थाने ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।बागरा थानाप्रभारी तेजूसिंह के अनुसार दो जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ युवक हाथ में टोपीदार बंदूक लिए खड़े हैं। साथ ही फायरिंग कर रहे हैं। मामले की जांच की तो सामने आया कि यह वीडियो एक जुलाई की सुबह भाद्राणी माता कुलदेवी सिवणा के मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान का हैं। जिसमें सिवणा निवासी गोविन्द सिंह पुत्र मानसिंह राजपूत, महिपाल सिंह पुत्र गणपत सिंह राजपूत व महावीरिसंह पुत्र जीतसिंह राजपूत हवा में टोपीदार बंदूक लहराते नजर आए तथा फायरिंग की। जांच में सामने आया कि इनके नाम से कोई लाइसेंस शुदा हथियार नहीं हैं। जिस पर पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 14:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */