धोखाधड़ी: एटीएम से पैसे निकालने गई महिला, कार्ड हो गया चोरी, चार बार में निकल गए 35 हजार - News Summed Up

धोखाधड़ी: एटीएम से पैसे निकालने गई महिला, कार्ड हो गया चोरी, चार बार में निकल गए 35 हजार


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadWoman Went To Withdraw Money From ATM, Card Got Stolen, 35 Thousand Went Out In Four Timesधोखाधड़ी: एटीएम से पैसे निकालने गई महिला, कार्ड हो गया चोरी, चार बार में निकल गए 35 हजारफरीदाबाद 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।एटीएम से पैसा निकालने गई महिला का कार्ड गायब हो गया। जब तक वह घर पहुंचती चार में बार में उनके खाते से 35 हजार रुपए भी निकल गए। जानकारी होने पर बहन को साथ लेकर बैंक पहुंची और कार्ड काे बंद कराया। पीड़िता के मुताबिक एटीएम में पहले से दो लड़के खड़े थे। पैसे निकालने के लिए उनसे मदद भी मांगी थी। इसी दौरान लड़काें ने खेल कर दिया।डबुआ कॉलोनी निवासी शीतल सक्सेना पत्नी रामबाबू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इसके लिए वहां पास खड़े लड़के से मदद ली। तभी से एटीएम कार्ड नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके केनरा बैंक के अकाउंट से चार पांच बार में 35 हजार रुपए भी निकल गए। लिमिट खत्म होने के बाद पति ने फोन कर पूछा कि इतने पैसे क्यों निकाले। इसके बाद जब कार्ड चेक किया तो वह नहीं मिला।उधर पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि विभाग की ओर से लगातार इस बात की एडवाइजरी जारी की जा रही है कि एटीएम से पैसे निकालते समय पिन काेड को गोपनीय तरीके से अंकित करें। किसी को कार्ड देकर पिन कोड न बताएं। हेल्प के लिए सुरक्षा गार्ड की ही मदद लें। बावजूद लोग गलती कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */