धौनी का मना 42 वां बर्थडे - News Summed Up

धौनी का मना 42 वां बर्थडे


रांची (ब्यूरो)। झारखंड के राजकुमार भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 42 वें जन्मदिवस के अवसर पर दिवड़ी मंदिर में पुजारियों के द्वारा उनके नाम पर विशेष पूजा अर्चना कर उनकी लंबी आयु और सफलता की कामना के साथ जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर उनके प्रशंसक एव फेन मां होटल के संचालक विक्की प्रसाद साहु के सौजन्य से मंदिर में केक काट कर धौनी के बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। धौनी के पुजारी मनोज पंडा के द्वारा विशेष पुजा अर्चना संपन्न कराया गया। इस अवसर पर तमाम पुजारी तथा धौनी के फेन उपस्थित थे।एसएसबी ने किया पौधरोपण26 वीं वाहनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी के तहत 26 वाहनी डुंगीडीह के कमांडेट एसडी शेरखानी के नेतृत्व में नक्सलवाद क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय हरवागढ़ में स्कूली ब'चों के साथ वृक्षारोपण किया। कमांडेट ने बताया की सेवा सुरक्षा बंधुत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया, ताकि एसएसबी और ग्रामीणों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा दिया जा सके ।


Source: Dainik Jagran July 07, 2023 17:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */