धौला कुआं क्लेश: कार से कूड़ा फेंकने पर शख्स ने टोका तो मारने दौड़ा..., कैमरे में कैद हुआ 'दिल्ली वाले का EGO' - News Summed Up

धौला कुआं क्लेश: कार से कूड़ा फेंकने पर शख्स ने टोका तो मारने दौड़ा..., कैमरे में कैद हुआ 'दिल्ली वाले का EGO'


​ ​ सड़क पर बदतमीजी और 'ईगो' का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल छा चुका है। खबर लिखे जाने तक क्रिएटर की इंस्टा पोस्ट को 48 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 2 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और लगभग 3 हजार यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कार वाले की क्लास लगाई है।लेकिन जब भी मैं लोगों को शिक्षित करने या उनकी गलती बताने की कोशिश करता हूं, तो वे भड़क जाते हैं। उनका एटीट्यूड होता है कि मैं जो चाहूंगा, वही करूंगा। इसी रवैये की वजह से अब यहां लोगों को जागरूक करने से मेरी दिलचस्पी खत्म हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है- आइए पता लगाते हैं कि यह शख्स कौन है? आनन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- भारत में यह मेरा पहला दिन था। लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद मैं धौला कुआं मेट्रो स्टेशन पर था, जहां मैंने देखा कि एक आदमी अपनी कार से एक-एक करके बहुत सारा कचरा बाहर फेंक रहा है। पहले तो मैंने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन उसने मेरी बात को अनसुना कर दिया। फिर मैंने अपना कैमरा चालू किया, और उसके बाद का नजारा आप वीडियो में देख ही सकते हैं।​ आनन ने आगे बताया- बाद में वह मेरे पीछे भागने लगा, जिससे बचने के लिए मैं मेट्रो स्टेशन के अंदर घुस गया और ऊपर मेट्रो पुलिस के पास चला गया। ...इसलिए मेरा अवेयर करने से इंट्रेस्ट खत्म हो रहा है। इस घटना ने आनन को काफी निराश किया।


Source: Navbharat Times March 14, 2026 16:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */