ध्यान से देखिये ये Video, किसिंग करते हुए पकड़े गए रणवीर सिंह - News Summed Up

ध्यान से देखिये ये Video, किसिंग करते हुए पकड़े गए रणवीर सिंह


मुंबई । एनर्जी का भंडार रणवीर सिंह इन दिनों चारों तरफ़ छाये हुए हैं। काम ही कुछ ऐसा करते हैं कि सबकी नज़रों में आ ही जाते हैं। पर अब जो कारनामा उन्होंने किया है उसके लिए आपको एक वीडियो देखना पड़ेगा ।रणवीर सिंह इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म गली बॉय का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वो पहुंचे कपिल शर्मा के शो में । रणवीर ने ही सारा अली खान के साथ मिल कर कपिल शर्मा के इस नए सीज़न का शुभारंभ किया था और कुछ ही दिनों के अंतराल पर वो फिर आ गए । आये तो शो शुरू होने से पहले ही कैमरे में ऐसे कैद हुए, जिसे आप यहां देख सकते हैं -He is in a call with his beautiful wife ❤️ pic.twitter.com/Ls97d2VXxR — ғᴀᴛɪᴍᴀ | ᴅᴇᴇᴘᴠᴇᴇʀ (@i_fa6oma7) February 5, 2019देखा आपने कपिल के ठीक पीछे आने मोबाइल फोन पर किसी के लिए पप्पियों की बरसात करते हुए। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। लेकिन कोई कंट्रोवर्सी नहीं होगी क्योंकि फोन के दूसरी तरफ़ रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण ही हैं। शो में जैसे ही कपिल शर्मा ने एनाउंस करने के लिए आये रणवीर उनके पीछे फोन पर लगे हुए थे। कपिल ने बताया कि देखिए ये कौन बिज़ी है । इससे पहले बात आगे बढ़ती रणवीर ने ख़ुद ही आगे आ कर सफाई दी कि सॉरी, वो आपको भाभी थी ।इस वीडियो में आलिया भी दिख रही हैं लेकिन उनके लिए ये सब देखने के अलावा कुछ कहने को नहीं था। रणवीर और आलिया की गली बॉय, एक रैपर की कहानी है । ज़ोया अख्तर ने फिल्म का निर्देशन किया है और फिल्म 14 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। कपिल के शो में और भी बहुत सी मज़ेदार बातें हुई हैं।याद हो कि कपिल हमेशा से दीपिका पादुकोण के साथ मज़ाक में फ्लर्ट करते थे लेकिन शादी के बाद जब रणवीर पहली बार उनके शो में आये तो उन्हें ख़ूब चिढ़ाया l साथ ही सबको ये भी बताया कि शादी के रिसेप्शन के दौरान उन्होंने दीपिका के सामने कपिल से कहा था कि देख तेरी दीपू मैं ले गया ।यह भी पढ़ें: छोटे परदे को मिलेगा नया ‘सुल्तान’, सलमान का ये ‘दांव’ जानकर चित हो जाएंगे सबPosted By: Manoj Khadilkar


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */