नदी में डूबने से किशोर की मौत: बक्सर में शौच के दौरान पैर फिसलने से नहर में डूबने से किशोर की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम - News Summed Up

नदी में डूबने से किशोर की मौत: बक्सर में शौच के दौरान पैर फिसलने से नहर में डूबने से किशोर की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम


Hindi NewsLocalBihar15 Years Child Drowned In River In Buxar; Police Sent Body For Postmartamनदी में डूबने से किशोर की मौत: बक्सर में शौच के दौरान पैर फिसलने से नहर में डूबने से किशोर की गई जान, परिजनों में मचा कोहरामबक्सर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंककिशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन।बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव में नहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई है। शौच करने के बाद पैर फिसलने से नहर के गहरे पानी मे चला गया।जिसे बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों द्वारा नहर में छलांग लगा दिया गया। लेकिन तब तक किशोर पानी मे डूब चुका था। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।स्थानीय लोग भी नहीं बचा सके जानघटना गुरुवार की अहले सुबह की है। यहा हुकाहा गांव निवासी सोमारू राम का 15 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार गुरुवार की सुबह घर से खुले में शौच करने के लिए निकला था।तभी शौच करने के बाद पानी के लिए जैसे ही नहर के पास गया। उसकी पैर फिसल गई,और वह नहर के गहरे पानी मे जाकर डूब गया।जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि आसपास मौजूद लोगों द्वारा उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगाया गया ।लेकिन जब उसे पानी से बाहर निकाला गया तो किशोर की सांसें बंद हो गयी थी।गांव का माहौल गमगीनइस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर वालों में कोहराम मच गया। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। यदि मृतक के घर में शौचालय बना होता तो इस तरह की घटना सामने नहीं आती। मुफ्फसिल आउटपोस्ट प्रभारी बिगाऊ राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक किशोर पानी में डूब गया है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */