Hindi NewsLocalBiharWoman Body Recovered From River In Nalanda; Body Not Identified; Bihar Crime Latest Newsनदी से मिली महिला की लाश: नालंदा में नदी से लोगों ने निकाला महिला का शव, गले मे काला निशाना, हत्या के बाद शव फेंकने का शकनालंदा 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकघटनास्थल पर पहुंची पुलिस।नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के ताजनीपुर खंधा में एक महिला का शव गोइठवा नदी से निकाला गया। शुक्रवार की सुबह महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। खेतों पर जाने के दौरान ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। नदी में महिला की लाश उपलाई हुई थी।हत्या के बाद शव को फेंका गयाग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय बिंद पुलिस को दी। मौके पर सब की पहचान के लिए दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। बिंद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। महिला के गले में काला निशान लगा हुआ है। लग रहा है कि महिला की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के के लिए नदी में फेंक दिया गया है।इनका क्या है कहनाथानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। पहचान हेतु शव को सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कर उसकी लाश नदी में फेंक दी गई है।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 05:48 UTC