Hindi NewsLocalRajasthanRescue Team Claims Now Near To Rescue Narendra, Will Get Success By Thursday Eveningनरेन्द्र को जल्द कुएं से बाहर निकालने की जगी उम्मीद: टीम का दावा- सबकुछ ठीक रहा तो रेस्क्यू गुरुवार शाम तक पूरा कर दिया जाएगापाली 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकमौके पर खुदाई का कार्य जारी।सोजत रोड थाना क्षेत्र के बोरनड़ी गांव में 180 गहरे कुएं में डूबे नरेन्द्र को ढूढ़ने का रेस्क्यू बुधवार 16वें दिन भी जोधपुर एयरफोर्स के मेजर मनीष के नेतृत्व में जारी रहा। रेस्क्यू टीम का दावा हैं कि अब नरेन्द्र को ढूंढ कर कुएं से बाहर निकालने के नजदीक हैं। टीम का दावा हैं कि सबकुछ ठीक रहा तो रेस्क्यू गुरुवार शाम तक पूरा कर दिया जाएगा और नरेन्द्र को कुएं से बाहर निकाल लेंगे।सीओ सोजत हेमंत जाखड़ ने बताया कि कुएं से अब पानी ज्यादा निकल रहा हैं। जिससे रेस्क्यू की गति प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार रात को कुएं से महज डेढ़ फीट के करीब बजरी निकाली जा सकी। उन्होंने बताया कि पानी की आवक ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में तीन मोटर लगाकर कुएं का पानी तोड़ा जा रहा हैं। हमें गुरुवार शाम तक सफलता मिलने की उम्मीद हैं।ज्ञात रहे कि मंगलवार 22 जून को बोरनड़ी गांव में चार श्रमिक कुएं की मरम्मत का काम कर रहे थे। दो श्रमिक कुएं के बाहर खड़े थे और नरेन्द्र पुत्र पप्पूराम नायक व जीवन पुत्र उम्मेदराम नायक कुएं के अंदर करीब 20 फीट पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक कुएं की मिट्टी उन पर गिर गई। जिससे संतुलन बिगड़ने से नरेन्द्र नायक 180 फीट गहरे कुएं में गिर गया और मिट्टी उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह पानी से बाहर नहीं निकल सका। जीवन के हाथ में पाइप आ गया। जिससे वह बच गया। नरेन्द्र को ढूंढने के लिए 22 जून से ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 04:59 UTC