Hindi NewsLocalRajasthanKota5 Lakhs Worth Of Doda Powder, Ganja Opium Milk Recovered And 1 Lakh Liquor Seized, 3 Accused Arrested Kota Rajasthanनशे की अवैध तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 5 लाख कीमत का डोडा चूरा, गांजा, अफीम का दूध बरामद और 1 लाख की शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तारकोटा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकजब्त डोडा चूरा, गांजा व अफीम के दूध की बाजार कीमत 5 लाख रुपए बताई गई हैजिले में ग्रामीण क्षेत्र में कनवास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की अवैध तस्करी खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 किलो डोडा चूरा, 700 ग्राम गांजा व 400 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी जोधराज (45) निवासी दरा स्टेशन को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ को बेचने के फिराक में घूम रहा था।ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पीएचसी मोरुकलां के पास एक व्यक्ति सिर पर कट्टा रखे हुए नजर आया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। टीम ने उसको रोककर भागने का कारण पूछा। वो जवाब नहीं दे पाया। तलाशी में उसके पास कट्टे में 13 किलो डोडा चूरा, 700 ग्राम गांजा, 400 ग्राम अफीम का दूध मिला। मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखने व परिवहन करने हेतु अनुज्ञा पत्र मांगा तो कोई पत्र नहीं होना बताए। जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है।1 लाख कीमत की 30 पेटी अवैध शराब बरामद कीवहीं जिला स्पेशल टीम ने मोडक थाना क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रांचों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम प्रभारी राम लक्ष्मण के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने 1 लाख कीमत की 30 पेटी अवैध शराब बरामद की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी शराब की ब्रांचों पर ठेकों से सस्ते दामों में शराब खरीद कर, अधिक कीमत पर अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे थे।पुलिस ने दिलीप (24) कंवरपुरा थाना चेचट व पंकज (24) निवासी छापेड़ा थाना मोडक को गिरफ्तार किया है। दिलीप के पास से देशी शराब की 12 पेटी व 6 बीयर व पंकज के पास से देशी शराब की 10 पेटी व 2 बीयर बरामद की है।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 14:03 UTC