Hindi NewsLocalRajasthanNagaurIt Rained After A Strong Dust Storm; The Weather Is Also Pleasant Due To Rain With Cold WindsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनागौर में बदला मौसम: धूल भरी आंधी के बाद बरसे बदरा, ठंडी हवाओं के साथ बारिश से मौसम भी हुआ सुहावनानागौर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिले में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना।नागौर में मौसम ने बुधवार दोपहर बाद एक बार फिर अचानक करवट ली। दिनभर तेज धूप रही और दोपहर को तेज धूल भरी आंधी चली। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। इस दौरान बिजलियां भी कड़कती रहीं। इससे पहले मंगलवार रात में भी धूल भरी आंधी चली। दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे जिले में लोगों को तेज गर्मी से भी राहत मिली।बारिश के बाद रास्तों पर जमा हो गया पानी।इस दौरान हुई तेज बारिश के चलते जिले के कई गाँवों में रास्तों में पानी जमा हो गया तो आंधी के चलते कच्चे घरों और बाड़ों के टिन टप्पर हवा में उड़ गए।तेज आंधी में टिन टप्पर उड़े।आने वाले दिनों में बढ़ेगा जिले का तापमानभारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में नागौर के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से नागौर शहर समेत पूरे जिले में तेज गर्मी का अहसास होने वाला है। इसके साथ ही नए पश्चिमी विशोभ के सक्रिय होने से एक-दो दिन और नागौर में धूल भरी आंधी की संभावना भी बनी हुई है।नौतपा में इसलिए बढ़ता है पाराज्योतिषविदों का मानना है कि जब सूर्य, चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो उसे प्रभाव में ले लेता है। सूर्य रोहिणी में वृषभ राशि में 10 से 20 डिग्री रहता है, तब नौतपा लगता है। सूर्य 15 दिन तक रोहिणी में रहते हैं। शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता हैै। नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर आती है। इसके चलते तापमान बढ़ता है।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 11:17 UTC