Hindi NewsLocalMpBhopalVDO Was Made In The Mosque, Viral On Social Mediaनानू किन्नर पर कार्रवाई: मस्जिद में वीडियो बना, सोशल मीडिया पर किया था वायरल, शिकायत के बाद हुईं गिरफ्तारभोपाल 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने आरोपी नानू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है।राजधानी भोपाल की शाही मोती मस्जिद में वीडियो शूट कर उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में तलैया पुलिस ने नानू किन्नर पर एफआईआर दर्ज की है। शाही ओकाफ ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। पहले से ही कई विवादों में घिरे किन्नर नानू का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी हुआ था। जिसमें वे एक फिल्मी गीत पर अदाएं दिखाती नजर आ रही है। नानू ने इस वीडियो को शूट करने के लिए जो स्थान चुना था, वह नवाबकालीन मोती मस्जिद है।मस्जिद में इस तरह गाने का वीडियो शूट करने को लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी बनी हुई है। इस मामले को लेकर शाही ओकाफ के सचिव आजम तिरमिजी ने थाना तलैया में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को नानू के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नानू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है।नानू ने मांग ली थी माफीसोशल मीडिया पर लगातार हो रहे विरोध और आपत्ति को देखते हुए किन्नर नानू ने कुछ देर बाद ही दूसरा वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने मुस्लिम समुदाय से माफी मांगी थी। इस वीडियो में उसने कहा है कि उसका किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था।
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 18:22 UTC