नारी जागरण सम्मेलन: गायत्री परिवार ने महिलाओं को किया सम्मानित - News Summed Up

नारी जागरण सम्मेलन: गायत्री परिवार ने महिलाओं को किया सम्मानित


Hindi NewsLocalChhattisgarhGaurelaNari Jagran Sammelan: Gayatri Family Honored Womenनारी जागरण सम्मेलन: गायत्री परिवार ने महिलाओं को किया सम्मानितगौरेला एक दिन पहलेकॉपी लिंकभास्कर न्यूज | गौरेलाअखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान व जिला जीपीएम गायत्री परिवार के निर्देशन में रविवार को अमरपुर गुरु मंत्र पब्लिक स्कूल में विशाल नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ की गई। मुख्य अतिथि सुषमा सिंह व डॉ. प्रियंका नेताम रही। इस दौरान लक्ष्मी नेताम, उषा पटेल, सविता गुप्ता, पैसनी सिंह, गिरिजेश गुप्ता, चित्राणी जायसवाल, संदीप जायसवाल, हरिप्रसाद पटेल ने दीप प्रज्वलित किया। प्रांतीय विस्तारक दिया छत्तीसगढ़ ओमप्रकाश बलभद्र ने नारी जागरण विषय पर प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किया। किरण, सावित्री, सुषमा, सुनीता, बलभद्र, प्रज्ञा, सरिता व सुमन ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ने कहा कि घर परिवार में संस्कारों को जागृत करने का कार्य मातृशक्ति ही करतीं हैं।उन्होंने घर-परिवार में बच्चों को संस्कार से जोड़ने के लिए माता-बहनों से आह्वान किया। डॉ. प्रियंका नेताम ने नारी जागरण कार्यशाला का संचालन किया। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजेंद्र, मुकेश, डॉ. प्रवीण, गोलवती, रेखा, सरोज, मीना, पवन, गायत्री, सुशीला आदि उपस्थित रहीं।


Source: Dainik Jagran July 23, 2023 23:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */