Hindi NewsLocalBiharPatnaNalandaBihar News; Viral Video Of Goons Firing From Rifle In Nalanda Vena AreaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनालंदा में दिनदहाड़े फायरिंग का VIDEO: दो पक्षों में पहले रोड़ेबाजी हुई, फिर बदमाशों ने राइफल निकाल कई लोगों के सामने फायरिंग भी कर दीघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।नालंदा में लॉकडाउन के दौरान अपराध का ग्राफ बढ़ा है। बदमाश आए दिन अप्रिय घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वेना थाना क्षेत्र के गिरधरचक गांव में रविवार को सामने आया। जहां मछली पकड़ने के विवाद में दबंग ने फायरिंग करते हुए राइफल लहराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि दो पक्षों में मछली पकड़ने का विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग रोड़ेबाजी करने लगे। उसी दौरान दबंग पक्ष के एक युवक ने राइफल निकाल कर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने मछली पकड़ने के विवाद में घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 01:21 UTC