नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड में जश्न और उत्साह का माहौल - News Summed Up

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड में जश्न और उत्साह का माहौल


डिजिटल डेस्क, धनबाद। BJP President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में उनके अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई।नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद झारखंड भाजपा में उत्साह का माहौल है। इसका कारण यह है कि नितिन नबीन से झारखंड का खास जुड़ाव है। उनका जन्म रांची में ही हुआ है। हालांकि वह मूल रूप से बिहार के हैं। राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही झारखंड भाजपा के नेताओं ने बधाई संदेश देना शुरू कर दिया।गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा उन पर सदैव बनी रहे और उनके नेतृत्व में भाजपा देश को नई दिशा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा।झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह ने भी नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी और कर्मठ नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और सशक्त होगा।झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। झारखंड भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व विधायक अनंत ओझा ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी निर्णय है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा आने वाले बंगाल, केरल और असम विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा के सामान्य और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है, जो आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती का संकेत है।


Source: Dainik Jagran January 21, 2026 07:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */