निरीक्षण: निगमायुक्त ने किया नगर निगम की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण - News Summed Up

निरीक्षण: निगमायुक्त ने किया नगर निगम की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonMunicipal Commissioner Inspected Various Branches Of Municipal Corporationनिरीक्षण: निगमायुक्त ने किया नगर निगम की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षणगुड़गांव 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकनिगम की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण किया गया।निगमायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की।नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बुधवार को सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। निगमायुक्त ने प्लानिंग शाखा, इंजीनियरिंग शाखा, लेखा शाखा, ऑडिट शाखा, डायरी डिस्पेच, आईटी, टैक्स, जीआईएस लैब, स्थापना शाखा तथा स्वच्छता शाखा सहित विभिन्न ब्रांचों में जाकर कार्यरत कर्मचारियों से उनका परिचय लिया तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर रोहताश बिश्नोई तथा संयुक्त आयुक्त हरीओम अत्री से कहा कि सभी कर्मचारियों के गले में उनका पहचान-पत्र हो तथा ब्रांचों में लगे हुए कर्मचारियों का उचित प्रयोग हो। उन्होंने निगम कार्यालय में लगे सीसीटीवी को चेक करके उन्हें चालू करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।


Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */