Hindi NewsLocalRajasthanAlwarThere Was A Dispute About Running A Common Bearing In The Field, The Sister in law Was Killed By Hitting The Head Of The Sister in law During The Nightनींद में सो रही भाभी की देवर ने की हत्या: खेत में बाेरिंग को चलाने का विवाद, नशे के आदी युवक ने भाभी के सिर पर वार कर हत्या कर दीअलवर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकभाभी की हत्या करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।अलवर के राजगढ़ के नया गांव में देवर ने ही भाभी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना 29 जून की रात की है। पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि राजगढ़ के नयागांव बोलका में महिला बत्तो देवी का ब्लाइंड मर्डर सामने आया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक महिला के देवर आरोपी बोलका निवासी विजेंद्र कुमार मीणा को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ कि उनकी साझे की बोरिंग है। जिसको लेकर आपस में लम्बे समय से विवाद था। आरोपी शराब का आदी भी है। जिसने पहले भी महिला पर हमला किया था। आए दिन झगड़ा करता था। इसी लड़ाई के चलते आरोपी ने 29 जून की रात को महिला के सिर पर वार किया। उस समय महिला नींद में थी। जिससे उसकी मौत हो गई।आरोपी गिरफ्तारमहिला के पति की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद विजेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया गया। वारदात में काम लिए गए हथियार भी पुलिस बरामद करने के प्रयास में लगी है। एसपी ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने में थानाधिकारी विनोद सामरिया व उनकी टीम का विशेष प्रयास रहा है।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 11:51 UTC