नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने सिर्फ 1 लाइन लिखकर दिया इस्तीफा, हर तरफ हो रही लेटर की चर्चा - News Summed Up

नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने सिर्फ 1 लाइन लिखकर दिया इस्तीफा, हर तरफ हो रही लेटर की चर्चा


राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के त्याग पत्र देने के बाद विधान परिषद एवं विधानसभा की एक-एक सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। रिक्ति की सूचना चुनाव आयोग को भी दी गई है। आयोग अपनी सुविधानुसार इन सीटाें पर उपचुनाव की तिथि की घोषणा करेगा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को इन रिक्तियों की जानकारी दी। परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यकाल सात मई 2030 तक था।विधानसभा अध्यक्ष ने नितिन नवीन का त्याग पत्र स्वीकार करते हुए बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया है। नितिन नवीन के त्याग पत्र के साथ ही विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 88 हो गई है।सदन में यह अब भी सबसे बड़ी पार्टी है। जदयू के विधायकों की संख्या 85 है। उधर, विधान परिषद में जदयू के सदस्यों की संख्या 19 रह गई है, जबकि भाजपा सदस्यों की संख्या 25 है।एक पंक्ति में त्याग पत्रसोमवार को नीतीश कुमार और नितिन नवीन का त्याग पत्र एक पंक्ति में आया। विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों से त्याग पत्र देने के समय सदस्यों को कारणों की व्याख्या नहीं करनी होती है। उन्हें एक पंक्ति में लिख कर देना होता है कि अमुक तिथि को वे सदन से अपने स्थान का त्याग कर रहे हैं।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */