नीतीश के बेटे निशांत आज जदयू में होंगे शामिल, बिहार का डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें - News Summed Up

नीतीश के बेटे निशांत आज जदयू में होंगे शामिल, बिहार का डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें


राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत रविवार को दिन में एक बजे जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित जदयू के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी को लेकर अभी संशय है। राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा है कि निशांत को नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। निशांत राजनीति में आएंगे निशांत के जदयू में शामिल किए जाने की मांग लंबी अवधि से हो रही है। इस आशय के कई होर्डिंग्स भी कई बार शहर में दिखे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायकों के साथ हुई नीतीश कुमार की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली थी कि निशांत राजनीति में आएंगे। उनसे इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं की बात हो चुकी है।इस निर्णय के बाद जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जदयू के विधायकों की एक बैठक हुई जिसमें निशांत भी मौजूद थे। बैठक में निशांत के जदयू में शामिल होने के स्वरूप पर विमर्श हुआ। मंत्री श्रवण कुमार व जदयू नेता संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी बैठक में शामिल हुए।


Source: NDTV March 08, 2026 13:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */