जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिले। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष और रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है। राहगीर ने दी पुलिस को दी सूचना पुलिस के मुताबिक, राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी।पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। कल सुबह से युवक और शाम से गायब थी युवती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुमित कल सुबह से ही अपने घर से निकल गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं था। वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती शुक्रवार शाम करीब सात बजे कंपनी से निकली थी लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंची थी जिसकी स्वजन से सेक्टर 58 थाना पुलिस से की थी।। युवती सेक्टर 62 में एक कंपनी में काम करती थी।
Source: Dainik Jagran February 14, 2026 13:24 UTC