Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarThe Sky Is On Fire In Nautapa, The Mercury Rises On The Rise, As The Sun Rises, The Heat Starts IncreasingAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनौतपा का असर: आग उगल रहा सूरज, पारा उछाल पर, तेजी से बढ़ने लगी तपन, आने वाले दिनों में फिलहाल नहीं होगी गर्मी में कमीश्रीगंगानगर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर के आसामान में शनिवार को आग उगलता सूरज।राजस्थान का सीमावर्ती इलाका श्रीगंगानगर हमेशा से ही अधिकतम सर्दी और गर्मी के लिए जाना जाता है। इस बार भी इलाके में सूर्य का रौद्र रूप नजर आ रहा है। इन दिनों नौतपा चल रहा है और पिछले एक सप्ताह में देखें तो गर्मी भी लगातार बढ़ी है। सात दिन पहले 21 मई को जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक था वहीं 28 मई को यह 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उनतीस मई यानी शनिवार को तो सुबह साढ़े ग्यारह बजे ही तापमान ने 43.2 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ दिन और ऐसी ही तपन झेलनी पड़ेगी।यह रहा पिछले एक सप्ताह का अधिकतम तापमान21 मई - 36.2 डिग्री सेल्सियस22 मई - 39.2 डिग्री सेल्सियस23 मई - 35.9 डिग्री सेल्सियस24 मई - 38.9 डिग्री सेल्सियस25 मई - 41.8 डिग्री सेल्सियस26 मई - 43.4 डिग्री सेल्सियस27 मई - 45.3 डिग्री सेल्सियस28 मई - 47.3 डिग्री सेल्सियसक्या है नौतपानौतपा का वैज्ञानिक रूप से तो कोई महत्व नहीं बताया गया है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के पहले का समय नौतपा के नाम से जाना जाता है। यह सामान्यत: मई के अंतिम सप्ताह में ही रहता है।मई में इससे भी ज्यादा रहा है तापमानइलाके में मई माह में पूर्व के वर्षों में इससे भी ज्यादा तापमान रहा है। वर्ष 2020 में सत्ताईस मई को तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। वहीं वर्ष 2019 को 31 मई का पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वर्ष 2018 में मई में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा था।मई में ऐसा ही रहता है तापमानविशेषज्ञों के अनुसार मई में तापमान ऐसा ही रहता है। इस वर्ष मई के अंतिम सप्ताह में तेज गर्मी पडऩे के पीछे बड़ा कारण इलाके में तूफान और चक्रवातों का असर रहा। अगले कुछ दिनों में तापमान बढऩे की संभावना है।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 09:16 UTC