Hindi NewsLocalRajasthanBikanerThe Mercury Reached 44 Degree Celsius In Bikaner, There Is No Relief Even At Night, Drinking Water Cooler Than AdamAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनौतपा ने तपाया: राजस्थान में आज सबसे गर्म रहा बीकानेर, सोमवार दोपहर का पारा 44 डिग्री सेल्सियस, रात में भी नहीं मिल रही राहतबीकानेर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंककोलासर गांव में सूनी पड़ी सड़केंबीकानेर में अब गर्मी परवान चढ़ने लगी है। मौसम विभाग की तापमापी में सोमवार दोपहर पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात में भी गर्मी से कोई खास निजात नहीं मिल रही है। बीकानेर में पारा दो डिग्री कम होने के बाद भी राज्य में सर्वाधिक रहा। रविवार की रात तापमान तीस डिग्री सेल्सियस तक रहा। उधर, गर्मी के कारण हर घर में कूलर शुरू हो गया है, जो अब परिवार में पेयजल से अधिक खपत है। जल संकट के बावजूद लोग गर्मी से बचने के लिए दिन में दो से तीन बार कूलर को पानी पिला रहे हैं।लॉकडाउन के कारण शहरी क्षेत्र में वैसे ही आवाजाही कम थी लेकिन तेज गर्मी ने प्रशासन का काम कुछ आसान कर दिया है। हर छोटे काम के लिए दोपहर में बाहर निकलना लोगों ने स्वत: ही बंद कर दिया है। शहर के केईएम रोड, रानी बाजार, अम्बेडकर सर्किल, जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में अब लोग नजर नहीं आ रहे हैं। शाम को बाहर निकल सकते हैं लेकिन इस समय दुकानें बंद रहती है। ऐसे में लॉकडाउन की पालना ना चाहते हुए भी हो रही है। ना सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी के कारण लॉकडाउन की पालना सख्ती से हो रही है।राज्य में सबसे ज्यादा गर्म बीकानेर ही रहा। दो डिग्री तापमान के बाद बीकानेर 44 डिग्री सेल्सियस पर रहा। बीकानेर के बाद पाली सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अब तक गर्म चल रहे श्रीगंगानगर में काफी राहत के साथ 41.7 डिग्री तक आ गया है।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 12:56 UTC