डिसइंफेक्टेंट के प्रयोग से पहले सतह साफ करने को कहा जाता है, दाे बार सफाई जरूरी है? यदि सतह पर भाेजन के अवशेष या मैल है ताे डिसइंफेक्टेंट के इस्तेमाल से पहले कूड़ा-करकट हटाना जरूरी है। गंदगी की परत रहेगी ताे बैक्टीरिया बचे रहेंगे।3. माइक्राेबायाेलाॅजिस्ट हैली ऑलिवर बताती हैं पाेंछे (वाइप) काे लैब में टेस्ट किया जाता है ताे उसमें शुरुआती पाेंछे से सतह के सूखने तक का समय शामिल हाेता है। उद्देश्य सतह सूखने तक पाेंछना हाेता है। सतह जल्द सूखे ताे पहले भी राेक सकते हैं।4. प्राेडक्ट के लेबल से यह जान सकते हैं कि काैन सा क्लीनर कैसे वायरस काे मारता है। काेरानावायरस चूंकि नया है इसलिए इससे जुड़े प्राेडक्ट आने में समय लग सकता है। तब तक अन्य वायरस खत्म करने वाले प्राेडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इंफेक्शियस डिसीज विशेषज्ञ डाॅ. डेनियल कुरिट्ज्केस कहते हैं ये अनुशंसाएं व्यापक हैं, जाे काेराेना से दुष्कर स्टैफ और स्ट्रेप जैसे बैक्टीरिया काे मारने में लगने वाले समय पर आधारित हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2020 00:33 UTC