पंचांग 17 नवंबर: मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी, चंद्रमा का कर्क पर संचार - News Summed Up

पंचांग 17 नवंबर: मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी, चंद्रमा का कर्क पर संचार


राष्ट्रीय मिति कार्तिक 26, शक संवत् 1941, मार्गशीर्ष कृष्णा पंचमी, रविवार, विक्रम संवत् 2076 सौर मार्गशीष मास प्रविष्टे 02, रवि उल अव्वल 19, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 नवंबर सन् 2019 ई॰।सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।कौलव करण प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 05 बजकर 05 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 17 नवंबर: सुबह 06 बजकर 45 मिनट पर।सूर्यास्त का समय दिल्ली 17 नवंबर: शाम 05 बजकर 27 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्तःअमृत काल रात 08 बजकर 37 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 03 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक होगा। गौधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 49 मिनट से शाम 06 बजकर 13 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 36 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक यमगंड रहेगा।आज के उपायः सूर्य को जल का अर्घ्य दें। सूर्यदेव की पूजा कीजिए।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Source: Navbharat Times November 16, 2019 18:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */