पंचांग 6 फरवरी 2019: माघ शुक्ल की द्वितीय तिथि, चंद्रमा करेगा कुंभ राशि पर संचार - News Summed Up

पंचांग 6 फरवरी 2019: माघ शुक्ल की द्वितीय तिथि, चंद्रमा करेगा कुंभ राशि पर संचार


राष्ट्रीय मिति माघ 17 शक संवत् 1940 माघ शुक्ल द्वितीया बुधवार, विक्रम संवत् 2075। सौर माघ मास प्रविष्टे 24, जमादि उल्लावल 30, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 फरवरी सन् 2019 ई०।सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 7 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 8 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।वरीयान योग प्रातः 9 बजकर 54 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, बालव करण सायं 6 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज ही चंद्रदर्शन, मुहूर्त 15, सूर्य घनिष्ठा में सायं 6 बजकर 46 मिनट, बाबा श्री लाल दयाल जयंती (ध्यानपुर)।– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Source: Navbharat Times February 05, 2019 18:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */