राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के माध्यम से पंजाब सरकार किसानों को बागवानी में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान प्रदान कर रही है और राज्य में बागवनी के महत्व को लेकर लोगों को जागरुक भी कर रही है. राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत पंजाब सरकार राज्य के किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण और बागवानी क्षेत्र में किसानों के रुझान को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है. इसी कड़ी में संगरूर जिला प्रशासन ने किसानों की मदद के लिए एक करोड़ रुपए की कार्य योजना शुरु की है. सरकार का कहना है कि इससे किसानों का रुझान परंपरागत खेती को छोड़ इस बदलते तकनीक के दौर में बागवानी की तरफ बढ़ेगा. इस योजना के चलते पिछले कई सालों में किसानों का बागवानी को लेकर महत्व काफी बढ़ा है.
Source: Dainik Jagran May 14, 2023 13:30 UTC